फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बैठे थे तीन, ट्रैक्टर की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजडुंडवारा (कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम समसपुर गांव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला को गंभीर रूप घायल हो गई। बाइक चला रहा शख्स भी मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार जीनत (40) पत्नी सफी आलम पचपोखरा की रहने वाली थीं। जीनत अपने पति सके साथ समसपुर से अपने गांव पचपोखरा जा रही थी। उनके साथ फूलबानो पत्नी शाहिद हुसैन भी थीं। जब वह ग्राम समसपुर से ग्राम समसपुर से कुछ आगे ही बढ़े ही थी तभी बाइक को आलू से भरे एक ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। जिससे जीनत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं फूलबानो गंभीर घायल हो र्गइं। दुघर्टना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर घायल महिला फूल बानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी पर मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें