फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं धाम से निकली साईं की पालकी

विज्ञापन
25एमएनपी-22-शहर में साईं पालकी शोभा यात्रा में शामिल भक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को साईं धाम मैनपुरी में साईं महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने शहर में साईं की पालकी निकाली। साईं पालकी का शहर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शोभा यात्रा शहर के भीमसेन मंदिर से शुरू हुई। साईं पालकी के साथ शोभा यात्रा नगर के आगरा रोड, बड़ा चौराहा, बजाजा बाजार, देवी गेट चौकी, कटरा मोहल्ला, मदार गेट, देवी रोड, घंटाघर चौराहा, तांगा स्टैंड, करहल रोड होती हुई भीमसेन मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां साईं महाराज मंदिर में साईं भगवान की पूजा अर्चना की गई। भीमसेन महाराज मंदिर पर पूजा अर्चन के दौरान साईं महोत्सव समिति के अध्यक्ष किशन राठौर, कोषाध्यक्ष अंकित सक्सेना, सचिव यश कुदेशिया, मोहित सक्सेना, नितिन, आकाश चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें