फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव कुलीपुर मोड़ के पास सोमवार की शाम एक बाइक सवार को वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पत्नी और दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी 35 वर्षीय राजकपूर पुत्र देवेंद्र सिंह पत्नी संतोषी देवी, चचेरे भाई मनीष और दो बच्चों के साथ बाइक से कस्बा बाजार गया था। शाम के समय जब सभी लोग बाजार करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। तभी बरौली जमौरा मार्ग पर वैन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने राजकपूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक पत्नी संतोषी व चचेरे भाई मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे मेें तीन वर्षीय पुत्री पूजा और दो वर्षीय पुत्र जितेंद्र भी घायल हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें