फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में दर्दनाक हादसा: अज्ञात कार चालक ने रौंदा बाइक सवार, मौत

Tue, 23 Jan 2024 10:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज सोरोंजी के तीर्थनगरी के नगरिया मार्ग पर बूढ़ी गंगा की पुलिया के पास सामने से तेज गति से आ रही ईको कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


किशन (28) पुत्र अजुद्दी प्रसाद सोमवार की रात्रि युवक बाइक से अपने गांव बगुला नगला थाना मुजरिया बदायूं जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही ईको कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशन उछलकर दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी जिससे उसने मौके पर दी दम तोड़ दिया। इस बीच मौका पाकर कार चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक के पिता अजुद्दी प्रसाद ने बताया कि वह तीर्थनगरी के मोहल्ला कटरा मठ में किराए पर रहते हैं। पुत्र किशन सब्जी की ठेल लगाकर गुजर-बसर करता था।

सोमवार को वह रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर बाइक से पैतृक गांव बगुला नगला स्थित घर में दीप प्रज्ज्वलित करने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने अज्ञात ईको चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ईको गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें