फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बरात चढ़ने के दौरान हादसा, मकान का छज्जा गिरा, एक युवक की मौत, 12 घायल

Mon, 22 Mar 2021 11:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
इसी मकान का छज्जा गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना नारखी में बरात चढ़ने के दौरान छज्जा गिर गया। इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं छज्जा में दबने से एक युवक की मौत हो गई। गांव कुतकपुर में रविवार देर रात बरात चढ़ने के दौरान ये हादसा घटित हुआ। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों का इलाज के लिए एफएच अस्पताल टूंडला में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


थाना नारखी के कुतुबपुर निवासी मजीद खान की बेटी तबस्सुम की बरात नगला दयाली थाना बरहन आगरा से आई थी। रविवार देर रात गांव में तबस्सुम की बरात चढ़ रही थी, इसी दौरान गांव की महिलाएं और पुरुष एक छज्जे पर खड़े होकर बरात को देख रहे थे। छज्जे पर ज्यादा लोगों की संख्या होने के कारण छज्जा गिर गया। इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं बरात लेकर आए बस के कंडक्टर बादशाह पुत्र बलबीर सिंह नगला आम थाना सहपऊ हाथरस की छज्जे के मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
आगरा: स्टडी टूर के लिए अंडमान यात्रा पर महिला पार्षदों की जगह गए उनके पति, अब होगी रिकवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में मीना खालिद, सना, शरीफअन, कुमकुम, अनीता, विमला, पारुल, मीना, नगीना आदि महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज टूंडला में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीज गंभीर हालत होने के कारण अपने गृह जनपद अलीगढ़ के लिए उपचार के लिए ले गए हैं। वही बादशाह का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। इस बड़े हादसे के कारण गांव में गमगीन माहौल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें