डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अधिकतर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए लेकिन आधे-अधूरे। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक नहीं भेजने और परीक्षा फीस नहीं जमा करने वाले कॉलेजों के करीब 65,000 छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल अभी जारी नहीं किया गया है।
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में 4.75 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अभी तक 4.10 लाख के करीब विद्यार्थियों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। विभिन्न कॉलेजों ने करीब 50,000 छात्रों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय में नहीं भेजे हैं।
सर्वाधिक संख्या बीएससी के छात्र-छात्राओं की है। करीब 15,000 छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम फीस जमा न होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोक रखा है।