आगरा नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को बुंदूकटरा स्थित डिफेंस एस्टेट में अतिक्रमण हटवाए। कई बार की चेतावनी के बाद अतिक्रमण न हटाने पर पिज्जा का काउंटर लगाने वाले दुकानदार अब्दुल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि खोखे ध्वस्त किए गए। दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध किया।