फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में धर्मांतरण का मामला: युवती ने पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप

Mon, 30 Aug 2021 10:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एसपी आरए पूर्वी के. वेंकट अशोक ने बताया कि अपहृत के नाबालिग होने की बात कही गई थी। मगर, शैक्षिक प्रमाणपत्र में वह बालिग निकली।
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद से 24 दिन पहले एक युवती का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में उसके परिजनों ने दूसरे समुदाय के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बेटी को नाबालिग दर्शाया। मगर, पुलिस की जांच में हाईस्कूल की अंकतालिका के आधार पर वह बालिग निकली। अब परिजनों ने युवक पर युवती का जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परिजनों के मुाताबिक, उनकी बेटी को पांच अगस्त को क्षेत्र का युवक ले गया था। पुलिस ने नौ अगस्त को मुकदमा दर्ज किया। इसमें पिता ने बेटी को नाबालिग दर्शाया। आरोप है कि पुलिस ने बरामदगी के प्रयास नहीं किए। रविवार को पिता ने आईजी और एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि युवक और उसके घरवालों ने बेटी को जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह कराया है। बेटी की बरामदगी की मांग की।

उधर, एसपी आरए पूर्वी के. वेंकट अशोक ने बताया कि अपहृत के नाबालिग होने की बात कही गई थी। मगर, शैक्षिक प्रमाणपत्र में वह बालिग निकली। युवती की बरामदगी और युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। युवती के बरामद होने पर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। अगर, धर्मांतरण का आरोप सही निकलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें