फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: आप नेताओं ने चिकित्सक का पुतला फूंका, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग

Sat, 12 Jun 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सुरेंद्र यादव ने कहा जितना जिम्मेदार डॉक्टर है उतना ही जिम्मेदार प्रशासन है। आगरा में बड़े तौर पर दवाइयों की कालाबाजारी हुई है और जब तक इन सब से कार्रवाई नहीं होगी जब तक विरोध चलता रहेगा।
विज्ञापन
आगरा: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नुनहाई स्थित स्टेट बैंक के सामने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एत्मादपुर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में श्री पारस अस्पताल में हुए नरसंहार के विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। मांग की गई कि प्रशासन हत्या के मुकदमे दर्ज करते हुए कार्रवाई करे।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवारों का पैसा भी वापस कराया जाए। आप नेता कपिल वाजपेई ने कहा कि जब तक न केवल श्री पारस अस्पताल की जांच होगी वरन अन्य सभी अस्पताल जिन्होंने ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों से ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग की थी उन सब की भी जांच होना आवश्यक है। सुरेंद्र यादव ने कहा जितना जिम्मेदार डॉक्टर है उतना ही जिम्मेदार प्रशासन है। आगरा में बड़े तौर पर दवाइयों की कालाबाजारी हुई है और जब तक इन सब से कार्रवाई नहीं होगी जब तक विरोध चलता रहेगा।

ये रहे मौजूद
इस दौरान अमित कुमार, रामसेवक धाकरे, सुरेंद्र यादव, जेके गुप्ता, महेश यादव, रिहान कुरैशी, आलोक शर्मा, सुनहरी लाल धारिया, कुशल पाल, अश्वनी शर्मा, मोहर सिंह, आदित्य, रामकिशन, देवेंद्र कुमार यादव, दीनदयाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: श्री पारस अस्पताल के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठे कार्यकर्ता

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें