फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी समारोह से लौट रहे कार सवार युवक को पीटा

Fri, 26 Apr 2024 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहा था। तभी कुछ लोग उसकी कार को रोके और उसकी पिटाई कर दिए। इस मामले में युवक ने चार लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला महाराम गांव निवासी शिवनंदन एक शादी समारोह में गया था। बुधवार को वह कार से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी गाड़ी दरियावगंज के पास पहुंची, तभी उसे मंजेश, राजवीर, सनोज निवासीगण गांव बावरी, पंकज निवासी मझोला ने युवक की गाड़ी को रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बचाव के लिए युवक ने चीख पुकार मचाई। इस पर उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले में शिवनंदन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ पटियाली विजय राणा ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें