कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के नगला सहजन गांव में छह दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए बालक की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। परिवार के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला कोठी गांव निवासी देवराज (8) पुत्र नन्नू सिंह की मौत हुई। मृत बालक के पिता नन्नू सिंह ने बताया कि बीते 18 अप्रैल को सड़क हादसे में देवराज घायल हुआ था। उसका उपचार अलीगढ़ में चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे। बालक की मौत की जानकारी पिता ने पुलिस को दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि परिजन की ओर अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।