फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जा रहे युवक को किसी वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में बुधवार देर शाम थाने के पास एक बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वह दन्नाहार क्षेत्र का रहने वाला था, वह बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी 25 वर्षीय रितेश उर्फ अनू बाइक मिस्त्री था। बुधवार शाम वह थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव हाजीपुरा अपनी ससुराल जा रहा था। कुर्रा क्षेत्र में थाने के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें