फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राधाकुंड में नहाते समय अछनेरा का युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर स्थित राधाकुंड में शुक्रवार देर रात स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद युवक के साथ आए दोस्तों में कोहराम मच गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने बमुश्किल युवक के शव को कुंड से बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना अछनेरा, ग्राम नागर की गढ़ी निवासी पवन सिंह (18) पुत्र अजब सिंह अपने दोस्त कान्हा और शांतनु के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने और दर्शन के लिए आए थे। शुक्रवार रात दो बजे तीनों युवक राधाकुंड में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पवन गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई गई। काफी प्रयास के बाद पवन का शव पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पवन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 6 जून को थाना पिनाहट निवासी दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई थी। इसके अगले दिन 7 जून को थाना शाहगंज निवासी एक किशोरी भी डूब गया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें