फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति की मौत पर आंसू भी नहीं बहा सकी वो...ससुराल वालों ने कर दी पिटाई, फिर घर से निकाल दी विवाहिता

Thu, 16 Oct 2025 08:31 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बीमार पति की मौत की खबर मिलने पर ससुराल पहुंची विवाहिता की पिटाई कर दी गई। विवाहिता ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बसई जगनेर थाना क्षेत्र के घसकटा गांव में बुधवार को भोला (26) की मौत हो गई। परिजन बीमारी से जान जाना बता रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौत की सूचना पर ससुराल आई पत्नी ने परिजनों पर पीटकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक भोला पिछले कई महीनों से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। वहीं, मृतक की पत्नी रिंकी ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसकी पिटाई करता रहता था। परेशान होकर वह करीब एक साल से मायके में रह रही थी। जब बुधवार को उसे पति की मौत की खबर मिली और वह अपने परिवार के साथ ससुराल पहुंची। 

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उसे घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। युवक काफी समय से बीमार चल रहा था। बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें