फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाजरे की फसल काटने को लेकर दो बहनों में हुआ विवाद, एक ने खा लिया जहरीला पदार्थ; हालत गंभीर

Thu, 16 Oct 2025 08:26 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सगी बहनों में बाजरे की फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर छोटी बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पिन्नापुरा में बाजरा काटने पर दो सगी बहनों से विवाद हो गया। उनमें से एक ने विषैला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पिन्नापुरा फतेहाबाद निवासी रामो देवी और उसकी सगी बहन बुधवार की शाम बाजरा का खेत काट रही थी। तभी दोनों बहनों में विवाद हो गया। इसके बाद रामो देवी ने घर पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका सीएससी पर इलाज चल रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद की अधीक्षक डॉक्टर उदय प्रताप रावल से बात करने पर बताया कि महिला ने विषैला पदार्थ खाया है। महिला बात नहीं कर पा रही है। आगरा रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें