फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृह क्लेश में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बे के तहसील रोड निवासी संतोष कुमार (31) ने रविवार को गृह क्लेश में छप्पर मेें रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने शव लटके देखा और फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




फिरोजाबाद के थाना मटसेना के गांव किशनदास पुरा निवासी कमलेश (मृतक का भाई) ने बताया कि संतोष उनका छोटा भाई है। वह पिछले आठ साल से फतेहाबाद में किराये के मकान में रह रहा था। वहीं पानीपुरी की ठेल लगाता है। 29 नवंबर को पत्नी सपना देवी से उसका झगड़ा हो गया था। इस पर उन्होंने सपना और उनके तीन बच्चों नंदनी (10), कृष्णा (8) व भीम (1) को गांव बुला लिया था। इससे नाराज होकर संतोष ने अपनी जान दे दी। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें