फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दरवाजे पर बैठी महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो जमीन पर गिराकर पीटा

Sun, 06 Jul 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम दरवाजे पर बैठी महिला को आरोपियों ने रंजिश के चलते जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। एक आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 6 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी एक आरोपी और उसका फर्रुखाबाद निवासी साथी गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें खींचकर जमीन पर गिरा लिया। लाठी डंडों से पीटा। एक आरोपी ने छेड़छाड़ की। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने महिला की ओर से दी गई तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें