फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 5 साल का मासूम लापता, पुलिस ने आधे घंटे में खोजकर परिजन को सौंपा

Sun, 06 Jul 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव दलेलनगर में शनिवार को खेलते समय लापता हुए एक पांच वर्षीय मासूम को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आधे घंटे के भीतर खोज निकाला।
विज्ञापन


गांव दलेलनगर निवासी छोटू का बेटा शनिवार को घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर में बच्चे को बस स्टैंड के पास रोते हुए पाया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बच्चा खेलते हुए गांव से कुछ दूर निकल गया था और रास्ता भटक गया था। पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें