फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मासूम समेत पुल से नदी में कूद रही थी महिला, राहगीर ने बचाया

Sun, 11 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पति से फोन पर कहासुनी के बाद कचौराघाट पुल पर मासूम संग जान देने को पहुंची रजनी
विज्ञापन
पति से कहासुनी के बाद पहुंची थी कचौराघाट पर, पुलिस ने घर भेजा बाह। कचौराघाट पुल से शनिवार की दोपहर 12:40 बजे 2 साल के बच्चे के साथ बाह के जरार गांव की रजनी जान देने के लिए यमुना नदी में कूद रही थी। पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूदने जा रही महिला को राहगीर ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।
विज्ञापन




चित्राहाट पुलिस ने बताया कि जरार की रजनी पत्नी संतोष गोद में 2 साल के बच्चे को लेकर शनिवार की दोपहर कचौराघाट पुल पर पहुंची थी। बच्चे के साथ नदी में कूदने के लिए पुल की रेलिंग पर चढ़ रही थी, तभी राहगीरों ने उसे रोक लिया। सूचना पर चित्राहाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रजनी ने पुलिस को बताया कि पति से फोन पर कहासुनी होने पर वह नाराज होकर बच्चे के साथ नदी में कूद कर जान देने के लिए आई थी। पुलिस उसे समझाकर थाने ले आई। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजन और महिला के बीच बात कराई गई। फिर उनके साथ घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट ने बताया कि समय पर सूचना पर मिलने से महिला और बच्चे को आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया गया। महिला की ससुराल जरार एवं मायका पिनाहट में है। परिजन को भी समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें