फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, हत्या के मामले में था फरार

Sat, 25 Dec 2021 10:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना  एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार रात को मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी। वह ऑटो चालक की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज निवासी ऑटो चालक सनी की हत्या के केस में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश मुकेश जाट को शुक्रवार रात ढाई बजे पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के घेरने पर आरोपी ने गोली चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से मुकेश घायल हो गया। हत्याकांड में पूर्व में महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन

सनी शाहगंज के नगला मोहन का निवासी था। 21 नवंबर को उसकी घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। 23 नवंबर को शव एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना किनारे पर पड़ा मिला। मामले में मृतक के पिता मुकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। रेखा नाम की महिला सनी का मोबाइल वापस कर गई थी। उसमें सिम और चिप नहीं थी। 
पुलिस की जांच में पाया गया कि हत्या जगजीवन नगर निवासी मुकेश जाट और रेखा ने अपने साथी विशाल और पवन के साथ मिलकर की थी। मामले में तीन दिसंबर को पुलिस ने रेखा और विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एक आरेापी पवन ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मुकेश घटना के बाद से फरार था। एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे रास्ते पर बाइक फिसल गई
एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को टेढ़ी बगिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मुकेश जाट शोभा नगर से अपने घर जगजीवन नगर जा रहा है। मुकेश जाट बाइक पर आ रहा था। 

उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। कच्चे रास्ते पर बाइक फिसल गई। पुलिस के घेरने पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने फायरिंग की। मुकेश पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा, चार कारतूस, एक बाइक बरामद की।

महिला मित्र के लिए हत्याकांड
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मुकेश जाट ने बताया कि उसकी दोस्ती एक साल से रेखा से थी। बाद में सनी बीच में आ गया। वह रेखा से दोस्ती का दबाव बना रहा था। यह बात रेखा ने उसे बताई। इस पर उसकी हत्या कर दी। 

फरारी के दौरान अपने साथी आशीष प्रजापति के साथ एग्रीकल्चर फैक्टरी, फाउंड्री नगर से 16 दिसंबर को बाइक चोरी भी की थी। रुपये खत्म होने पर घर जा रहा था। मुकेश पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें