फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में एमबीबीएस कर रही छात्रा दिल्ली में लापता, 15 दिन से गायब

Thu, 02 Aug 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्लीरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रूस से एमबीबीएस कर रही छात्रा 15 दिन पहले दिल्ली आने के बाद लापता हो गई। परिजनों ने थाना आगरा के ताजगंज में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस की जांच में पता चला कि छात्रा शिकोहाबाद में अपने मामा के घर गई थी। 
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने मामा के घर में दबिश दी। यहां छात्रा नहीं मिली। मगर, फोन नंबर मिलने पर पुलिस ने उससे बात की। पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ है। वह घर नहीं आना चाहती है।

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती रूस से एमबीबीएस कर रही है। 15 दिन पहले वह छुट्टी पर आई थी। वह दिल्ली में अपनी दोस्त के घर रुक गई। उसने परिजनों से संपर्क नहीं किया। कई दिन बाद भी वह आगरा नहीं आई। 
विज्ञापन


इस पर परिजनों को चिंता हो गई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थाना ताजगंज में गुमशुदगी दर्ज करा दी। छात्रा के मामा शिकोहाबाद में रहते हैं। छात्रा के पिता एक उच्चाधिकारी के करीबी हैं।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने उसकी तलाश में टीम लगा दी गई। ताजगंज थाना के एसआई राकेश कुमार फोर्स के साथ बुधवार को शिकोहाबाद थाने पहुंचे। छात्रा के परिजन के अधिकारी के नजदीकी का मामला होने से सीओ संजय रेड्डी ने गंभीरता दिखाई। 

स्थानीय पुलिस को लेकर छात्रा की तलाश में स्टेशन रोड स्थित सागर एंक्लेव गए। यहां पर छात्रा के मामा मिले। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि छात्रा के मामा से बात की गई है। 

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन रहने के लिए आई थी। मगर, वापस दोस्त के घर जाने की कहकर चली गई। इस पर पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर लेकर बात की। छात्रा ने बात कर ली। खुद को दिल्ली में बताया। परिजनों ने भी उससे बात कर ली है। मगर, छात्रा ने घर आने से इंकार किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें