फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन यमुना में रहेगा उफान, एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है पानी

Thu, 02 Aug 2018 10:25 AM IST
रामकुमार रौतेला, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
दो दिन यमुना में रहेगा उफान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर अब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गुरुवार को इसमें और तेजी आ जाएगी। यहां दो दिन यमुना उफान पर होगी। इसे देखते हुए हाई अलर्ट घोषित है। प्रयागघाट पर पानी का जल स्तर 165.52 मीटर के निशान को पार कर गया है। 
विज्ञापन


गोकुल बैराज से आगरा के लिए डिस्चार्ज भी 70 हजार क्यूसेक से अधिक हो गया है। यमुना में जल स्तर बढ़ने की रफ्तार बुधवार को भी जारी रही। प्रात:काल दो घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था, लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे के बाद यह स्थिति और तेज होते हुए प्रति घंटा दो सेंटीमीटर पानी बढ़ने लगा।

इससे प्रात: नौ बजे यमुना का जल स्तर प्रयागघाट पर 165.40 मीटर था, वह दोपहर 12 बजे के बाद तीन बजे तक दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ते हुए 165.49 मीटर पर पहुंच गया। शाम छह बजे यहां जल स्तर 165.52 मीटर को पार कर गया। इस स्थिति में गोकुल बैराज पर भी आगरा के लिए पानी का डिस्चार्ज 70638 क्यूसेक हो गया। 
विज्ञापन


अब संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार और शुक्रवार को मथुरा में यमुना का जल स्तर वर्तमान दौर के अपने अधिकतम स्तर तक पहुंचेगा। इसे लेकर प्रशासनिक अफसर सतर्क है। बाढ़ चौकियों को स्थापित कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रयागघाट शाम छह बजे
जलस्तर-165.52 मीटर
गोकुल बैराज
जलस्तर-163.95 मीटर
डिस्चार्ज-70635 क्यूसेक

यमुना में नाव चलाने पर प्रतिबंधित लगाया 

यमुना में आई बाढ़ को देखते हुए यमुना में नाव से सैर करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते यमुना में चल रही नावों की आवाजाही थम गई है। दोनों और करीब 250 नाव खड़ी हो गईं हैं। नावों के बंद होने से पर्यटकों का आना-जाना भी रुक गया है।

यमुना में बढ़ रहा जल स्तर आसपास के लोगों के लिए तो खतरा पैदा कर ही रहा है साथ यमुना में सैर करने वाले लोगों पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है । इसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने यमुना में नाव चलाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

यमुना में करीब 250 नाविकों द्वारा नाव चलाई जाती हैं । एसएसपी के इस आदेश के बाद यमुना में नावों को चलना बंद हो गया है। नाविक भूपेन्द्र ने बताया कि पुलिस के इस आदेश के बाद नाविक खाली हो गए हैं।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यमुना में बाढ़ के खतरे को देखते हुए नावों के चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जब तक यमुना का जलस्तर बढ़ा रहेगा तब तक नाव से यमुना की सैर करने पर प्रतिबंध रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें