फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सजगता, साहस और आत्मविश्वास का पढ़ाया गया पाठ

विज्ञापन
सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य निधि त
विज्ञापन
आगरा। साहस और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। इसी संदेश के साथ बृहस्पतिवार को सुभाष पार्क स्थित सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक और उपयोगी तरीकों से परिचित कराना था, ताकि किसी भी चुनौती के समय वो स्वयं को सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मार्शल आर्ट विशेषज्ञ विपुल वर्मा ने आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाईं। बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक शक्ति का नाम नहीं है, बल्कि मानसिक मजबूती, सजगता और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता ही असली हथियार है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने सामने आने वाले खतरों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

प्रशिक्षण सत्र में पीछे से पकड़े जाने, हाथ या कलाई जकड़े जाने, बाल खींचे जाने साथ ही दोनों हाथों की जकड़ से सुरक्षित निकलने की तकनीक का अभ्यास कराया गया। कोहनी, एड़ी और संतुलन का सही उपयोग सिखाया गया। घबराहट के बजाय संयम और आत्मविश्वास से निर्णय लेना समझाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्राओं ने न केवल तकनीकों को ध्यान से सीखा, बल्कि स्वयं अभ्यास भी किया। इस दौरान प्रधानाचार्य निधि तिवारी, लक्ष्मी बाई, संजू कुमारी, गीत बंसल, अर्चना, आराधना और नम्रता उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण में सवाल पूछने पर सिम्मी, प्रेक्षा उपाध्याय, दीपांशी, ऋषिका, धानी कुशवाहा, रानी, निकिता, दीक्षा, अंशु, जानवी, चंचल, प्रियंका, वैष्णवी, संजना, दिव्यांशी और इकरा को किताबें दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें