फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत लोको वाले सैयद बाबा के उर्स में हुआ मुकाबला ए कब्बाली

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। हजरत लोको वाले सैयद बाबा का सालाना उर्स के चौथे दिन सोमवार को लोको कॉलोनी ग्राउंड लाइनपार में धूमधाम के साथ मुकाबला ए कव्वाली व कुल शरीफ का आयोजन किया गया। कव्वाल फैजान रजा अजमेरी एवं कव्वाल मीनानाज वारसी के मध्य जबरदस्त मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह भानू ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि रिंकू लवानिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

हजरत लोको वाले सैयद बाबा के सलाना उर्स में मुकाबला-ए-कव्वाली में कव्वाल फैजान रजा, मीनानाज वारसी ने कव्वाली पेश की। इस अवसर पर उर्स कमेटी के व्यवस्थापक मोहम्मद हुसैन ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। पत्रकार मनीष श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी रिजवान परवेज ने की तथा संचालन अब्दुल नदीम ने किया।
इस मौके पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शकील अब्बास, उपाध्यक्ष शहजाद खान, सचिव मौ. जीमल अब्बास, डा. करन, कैलाश बाबू, फिरोज खान, बाबूलाल, डा. भानू, रवि कर्दम, करीम बक्श, एमएस अख्तर, असलम कादरी, मोहम्मद शमीम, हाजी अब्दुल समद, हसन, हाजी फरीद, हाजी लतीफ, हाजी नुरूददीन, हाजी उसमान, हाजी राशिद, हाजी जमील, हाजी सलीम, बंटी पाल, प्रेमशंकर बघेल, कन्हैया शर्मा, वीर सुरेंद्र यादव, हीरा लाल, भंवर सिंह, डा. कमल सिंह यादव, डा. वली खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें