फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो वायरल करने वाले एक आरोपी को बलदेव पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एसएसपी के आदेश पर युवती के भाई के साले और उसके दो दोस्तों (सगे भाई) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना बलदेव के एक गांव में युवती का भाई किसी मामले में जेल गया था। मदद के लिए युवती ने एटा के गांव बरी निवासी सुनील पुत्र बहोरन सिंह को बुला लिया। साल 2015 में साले ने इसका फायदा उठाकर गांव के दो युवकों अजीत और देवदत्त के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। खास यह है आरोपियों ने युवती के सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो और फुटेज भी बना लिए।

इसके बाद आरोपी युवती को ब्लैकमेल करते हुए 20 हजार रुपये की मांग करने लगे। न देने पर वीडियो और फुटेज आरोपियों ने वायरल कर दिए। इसकी भनक पीड़िता को लगी तो एसएसपी शलभ माथुर से न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार की देररात तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते ही आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवती की डाक्टरी कराई गई है। जल्द ही आरोपी सगे भाई भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें