वृंदावन (मथुरा)। पानीगांव-एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के बीच पुलिस प्रशासन ने पानीगांव पुलिस चौकी स्थापित की है। एससपी शलभ माथुर ने मध्य पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस चौकी एक दर्जन से अधिक गांवों की समस्याओं का निदान होगा।
इस मौके पर पूजन पंडित बंगाली बाबू ने कराया। पुलिस चौकी में एक-एक बैरक और कार्यालय बनाया गया है। इस चौकी के अंतर्गत भूतिया, पानीगांव, अल्लेहपुर, नगला बूढा, नगला खेड़ा, नगला जमुना, तेहरी गढ़ी, कल्याणपुर, मावली, किनारी, भैरवा, सौर, गुद्दर, नगला खेड़ा गांव आएंगे।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि जिले में पुलिस संबंधी छह योजनाएं हैं। जिन पर जल्द ही कार्य होगा। इनमें जैंत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को थाना, केडी मेडिकल कॉलेज के पास पुलिस चौकी, पर्यटन थाना आदि शामिल हैं। पानीगांव पुलिस चौकी से यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों की यातायात व्यवस्था, चेकिंग प्वाइंट के साथ आसपास के गांववासियों की समस्याओं की सुनवाई होगी।
यहां एक जन शिकायत रजिस्टर होगा। जिसमें शिकायत दर्ज की जाएंगी। इस अवसर पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर रमेश तिवारी, थाना प्रभारी राजीत वर्मा, हरेंद्र कुमार, प्रधानपति राजेंद्र सिंह, ठा. अशोक कुमार, सत्यवीर सिंह, लाखन पहलवान, कुंवरसेन, सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कारे सिंह आदि उपस्थित थे।