फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनियंत्रित होकर लोडर पलटने से एक दर्जन लोग घायल, आठ की हालत नाजुक; गमी में शामिल होने जा रहे थे

Wed, 17 May 2023 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में अनियंत्रित होकर लोडर पलटने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से आठ की हालत नाजुक है। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। यह सभी लोग गमी में शामिल होने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
Agra News: अनियंत्रित होकर लोडर पलटने से एक दर्जन लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर लोगों को बैठाकर जा रहा एक लोडर (छोटा हाथी) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से आठ की हालत नाजुक है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।  

विज्ञापन


हादसा जगनेर थाना क्षेत्र के सरेंधी चौराहा के पास हुआ। यहां सैंया थाना क्षेत्र के अएला गांव निवासी कुछ लोग लोडर में बैठकर राजस्थान के रूपवास थाना क्षेत्र के दोहरदा गांव जा रहे थे। यह लोग रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। सरेंधी चौराहा के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे वह सड़क किनारे पलट गई।

आठ की हालत नाजुक

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना देख राहगीर व आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एक-एक करके गाड़ी से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आठ लोगों की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि चार अन्य को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।   

इनको रेफर किया गया

गंभीर रूप से घायलों में बैजंती (50), नत्थो (50), भोलाराम (45), लता (35), भोलाराम (45), राकेश (48), चन्द्रवती (45), ममता (38) शामिल हैं। थानाध्यक्ष अवनीत मान ने बताया चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें