फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रीन गैस कनेक्शन कटने का संदेश भेज कारोबारी से 53 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आपका ग्रीन गैस कनेक्शन का पिछले माह का बिल जमा नहीं किया गया है। आज रात 9:30 बजे तक कनेक्शन काट दिया जाएगा..... संदेश भेजकर साइबर अपराधी ने एक कारोबारी को झांसा दिया और उससे 51 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बल्केश्वर के इंदर एन्क्लेव निवासी कपड़ों के थोक कारोबारी मोहन अग्रवाल के पास कुछ दिन पहले एक नोटिस आया। उसमें ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर संदेश लिखा था कि बिल जमा न करने की वजह से रात साढ़े नौ बजे तक कनेक्शन काट दिया जाएगा। कनेक्शन जारी रखने के लिए दिए गए नंबर पर बात करने के लिए कहा गया। कारोबारी ने बात की तो तत्काल कनेक्शन कटने का दबाव बनाकर झांसे में ले लिया और एनी डेस्क एप डाउनलोड करा लिया।
इसके बाद उनके एक बैंक खाते से दो बार में 53 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने पर सतर्क हुए लेकिन तब तक ठग अपना काम कर चुके थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि कुछ शिकायतें पहुंची हैं, जिनकी जांच की जा रही है। कहा कि साइबर अपराधी अक्सर लोगों को इस तरह के संदेश भेज ठगी का प्रयास करते हैं। किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खातों की जानकारी नहीं दें। संबंधित की शिकायत तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या हेल्पलाइन 1930 पर करें। संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन



ग्रीन गैस से पता करें नोटिस की असलियत
ग्रीन गैस के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी किशन सिंह ने बताया कि ग्राहकों के पास बिल बकाया हाेने के कारण कनेक्शन काटने के संदेश भेजे जाने की जानकारी मिली है। पुलिस के अधिकारियों से भी इसे साझा किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी के पास भी ग्रीन गैस के नाम पर कोई संदिग्ध संदेश आए तो वह 6390905004 नंबर या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकता है। इससे ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें