फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96042 वृद्धजनों के बैंक खाते में पहुंची पेंशन की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिले के 96042 वृद्धजनों के बैंक खाते में पेंशन की पहली किस्त भेजी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत ये किस्त जारी की गई है। इसके तहत जिले भर के लाभार्थियों को कुल 14.39 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन

शासन द्वारा 60 वर्ष से अधिक की आयु के वृद्धों को प्रतिमाह पांच सौ रुपये पेंशन के रूप में दिया जाता है। प्रत्येक तिमाही पर किस्त जारी होती है। इस बार वृद्धावस्था पेंशनधारकों के सत्यापन के चलते पांच माह बाद पहली तिमाही की किस्त खातों में भेजी गई। अप्रैल, मई और जून तीन माह की पहली किस्त के रूप में 1500 रुपये प्रत्येक पेंशन धारक के खाते में भेजी गई। जिले के कुल 96042 पेंधनधारकों के खाते में कुल 14 करोड़ 39 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि वृद्धजन पेंशन की जानकारी करने के लिए कार्यालय आकर परेशान न हों। सभी के खातों में पेंशन की धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

----
एक माह बाद आएगी दूसरी तिमाही की किस्त
चालू वित्तीय वर्ष में पेंशनधारकों के सत्यापन के चलते पांच माह बाद पहली तिमाही की किस्त मिल सकी। ऐसे में अब एक माह बाद अक्तूबर में ही दूसरी तिमाही की भी किस्त पेंशनधारकों को मिल जाएगी। उनके खाते में अगले माह ही फिर एक बार 1500 रुपये की दूसरी किस्त भी भेज दी जाएगी।
----
जिले के 96042 वृद्धा पेंशनधारकों के खाते में प्रथम तिमाही की किस्त स्थानांतरित कर दी गई है। अगले माह उनके खातों में दूसरी तिमाही की किस्त भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. इंद्रा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें