फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर लगाया तीन घंटे जाम

विज्ञापन
रोड जाम करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। बुलंदशहर में हादसे में मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर रामपुर घनश्याम के ग्रामीणों ने एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। सूचना पर सीओ सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अडिग रहे। मुआवजे एक लाख रुपये मिलने बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम निवासी राजू (38) पुत्र जगतपाल शहर के फौजी गैस ऐजेंसी पर ट्रक चलाता था। दो दिन पहले वह ट्रक लेकर गाजियाबाद से सिलेंडर लेकर लौट रहा था। बुलंदशहर के समीप उसके ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में राजू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर बुलंदशहर से लौटे और परिजनों ने फौजी गैस गोदाम के सामने शव रखकर जाम लगा मुआवजे की मांग की। जाम लगाने की जानकारी पर सीओ सिटी वरुण कुमार और थाना प्रभारी कोतवाली देहात मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गैस एजेंसी संचालक की ओर से परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई। इसके बाद परिजनों ने मार्ग से करीब तीन घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने मार्ग पर दोनों ओर लगी वाहनों की कतार को हटवाते हुए यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें