मैनपुरी। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नमो एप के माध्यम से मरीजों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। स्वास्थ्य निदेशक के निर्देश पर जिला अस्पताल में भी मरीजों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के संवाद का प्रसारण दिखाया गया। नमो एप के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शने स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अच्छी और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यम और गरीब वर्ग का सबसे अधिक खर्च बीमारियों पर होता है। इसी कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती है। उन्होंने कहा कि सस्ती दवाइयां मुहैया कराने के लिए सरकार ने पूरे देश में 3600 जन औषधि केंद्र खोले हैं। जहां मरीजों को सस्ती दवाइयां दी जाएंगी। इस अवसर पर सीएमएस डा. आरके सागर, डा. आरके सिंह, डा. पीके दुबे, डा. नानकचंद, यूपीएचएसएसपी की मैनेजर डा. वरुणा पूनम, नीरज सक्सेना, डा. ऋषि प्रकाश, आरके वर्मा आदि मौजूद रहे।