फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। नगर की पुरानी चक्की गली में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान मधु इंटर प्राइजेज में छत के रास्ते चोरों ने प्रवेश कर लिया। दुकान की अलमारी में रखी ढाई लाख रुपये की नकदी को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पहुुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


दीपक अग्रवाल पुत्र सुरेशचंद्र अग्रवाल निवासी सोरों गेट हनुमान मंदिर के समीप की दुकान पुरानी चक्की गली में हैं। वह प्रतिदिन की तरह ही शुक्रवार की रात दुकान को बंद कर घर चले गए। जब वह शनिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे दुकान पर पहुंचे और उन्होंने दुकान को खोला तो शटर टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर घुसने पर अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में रखी 2,50,000 रुपये की नकदी गायब थी।

उन्होंने बताया कि चोर दुकान में छत के रासते से घुसे होंगे। नकदी के साथ साथ अलमारी में रखे हुए आवश्यक कागजात भी चोर उड़ा ले गए। चोरी की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को हुई तो वह भी एकत्रित हो गए। कसबे की बस्ती के बीच दुकान से चोरी होने पर लोग आक्रोश जता रहे थे। चोरी किए जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार एवं कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान की छत और अलमारी आदि का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। अलमारी व अन्य संभावित स्थानों से टीम के द्वारा फिंगर प्रिंट के नमूने एकत्रित किए गए। जिससे कुछ पता लग सके । कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस चोरी की घटना की छानबीन कर रही है। मामले के खुलासे के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें