फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेपों पलटने से एक परिवार के 9 सदस्य व चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। म्यॉंऊ चौराहे के निकट बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के 9 सदस्य व चालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दो गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कादरगंज निवासी स्वर्गीय अंसार अहमद के पुत्र निजाम, इमरान पुत्री तराना, फराना, गुडिया, शहरवां, रुवीना उनकी नवासी अरान टेंपों में बैठकर पटियाली तहसील आ रहे थे। टेंपो फाकिर पुत्र शाहिद चला रहा था। अचानक सामने से बाइक को आता देखकर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे उसका टेंपों अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटते ही उसमें सवार लोग चीख पुकार मचाने लगे। राहगीरों ने टेंपो सीधा कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक सहित सभी सवार घायल हो गए। इसी बीच राहगीर पटियाली निवासी अशोक सक्सैना ने मामले की सूचना एंबुलेंस एवं पुलिस को दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल निजाम एवं तराना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें