फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मकान की छत गिरी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। कच्चे मकान की छत गिरने और उसके मलबे के नीचे दबने से पांच बच्चे और उनकी मां दब गई। चीखपुकार पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने मलबा हटाते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। यहां से मां और एक बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ततरई निवासी अमरुद्दीन का मकान कच्चा है। गुरुवार सुबह उसकी पत्नी रहीसा बेगम और बच्चे आबिद, गुल्फसा, गुलशन, जाविद और साबिर मकान में थे। तभी अचानक मकान की छत गिर गई और मलबे के नीचे रहीसा समेत पांचों बच्चे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखपुकार पर गांव के लोगों में भगदड़ मच गई और लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने खासी मशक्कत के बाद दबे लोगों को बाहर निकाला, जहां से गंभीर हालत में रहीसा बेगम और उसके आठ वर्षीय बेटे आबिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें