एटा। मोहल्ला जगन्नाथपुरी में पति ने पत्नी की कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की कोशिश की। कारतूस मिस होने के कारण महिला बाल-बाल बच गई। महिला ने कोतवाली नगर में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को तमंचा सहित पकड़ लिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला जगन्नाथपुरी निवासी पूनम के साथ गुरुवार सुबह पति राजीव ने गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर पति राजीव ने पूनम को जान से मारने की नीयत से तमंचा निकाल लिया और पूनम की कनपटी पर रखकर गोली मारने की कोशिश। हालांकि कारतूस मिस होने के कारण गोली नहीं चली और वह बच गई।
मामले में पूनम ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को तमंचा सहित पकड़ लिया। बताया गया कि महिला के साथ उसका पति पहले भी मारपीट कर चुका है।