फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में नौकरी पाने वाले पीआरडी जवानों की कराई जाएगी जांच

विज्ञापन
इसी बस में की गई लूटपाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। प्रदेश भर में पीआरडी जवानों को रोडवेज में नौकरी दी गई, जिसमें कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने में सफल हो गए। शिकायत पर अब इनकी जांच शुरू होने जा रही है। जिले में सात पीआरडी जवान रोडवेज में चालक व परिचालक के पदों पर कार्य कर रहे हैं, जिनकी भी जांच शासन स्तर से कराई जा रही है।


उप्र परिवहन निगम में वर्ष 2012 में चालक व परिचालकों की भर्ती संविदा के रूप में की गई थी। इसमें पीआरडी जवानों को मौका दिया गया। इस दौरान अधिकारियों से सांठगांठ करके फर्जी दस्तावेजों के सहारे पीआरडी जवानों को भर्ती कर लिया गया। इस मामले की शिकायतें शासन स्तर पर पहुंची तो मामला खुलता चला गया। शिकायतों को आधार मानकर शासन ने पूरे प्रदेश के पीआरडी जवानों से रोडवेज कर्मी बने लोगों की जांच कराई जा रही है। जांच हुई तो जिले के पीआरडी जवानों को भी सामना करना पड़ेगा और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पीआरडी जवानों की जांच कराए जाने का मामला संज्ञान में आया है। हालांकि लिखित रुप से हमें कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। अगर जांच कराने के निर्देश मिलते हैं तो निष्पक्ष जांच कराने में सहयोग किया जाएगा।
अतुल त्रिपाठी, आरएम, अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें