फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का भरोसा टूटने नहीं दूंगी : ऊषा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी- अजीतगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को ब्लॉक जागीर की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ऊषा देवी ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें ऋणी बना दिया है। उनका भरोसा टूटने नहीं दूंगी। इसके लिए जनता का जितनी भी बार अभार प्रकट किया जाए वह कम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के आधार पर भाजपा की नीतियों के तहत कार्य कराया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र विकास में पिछड़ रहा था। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सुमन यादव, डॉ. हरीराम कश्यप, सुभाष राजपूत, यदुनाथ सिंह, छविराम सिंह चौहान, अशोक चौहान, महेंद्र यादव, उमेश चंद्र यादव, छैलाराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें