फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग देगा पॉवर ट्रिलर को बढ़ावा

विज्ञापन
farmar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों की खेत में लगने वाली लागत को कम करने के लिए कृषि विभाग नया दांव खेलने की रणनीति बना रहा है। इसके तहत किसानों को पॉवर ट्रिलर ( तीन पहिए का ट्रैक्टर) का बढ़ावा देगा। इससे कम लागत में खेती की जा सके। जिले में प्रोत्साहन के तौर पर विभाग ने चार किसानों ने पॉवर ट्रिलर दिला भी दिया है। इनकी अनुदान राशि भी उनके खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन


सरकार किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसी के तहत विभाग किसानों को नई तकनीक के माध्यम से खेती करने के लिए जागरूक कर रहा है। इससे खेती में लगने वाली लागत को कम किया जा सके। पॉवर ट्रिलर के माध्यम से सबसे ज्यादा फायदा छोटे किसानों को होगा। छोटी भूमि वाले किसान आसानी से कम खर्चे में खेती का कार्य कर सकते हैं। विभाग ने किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए जिले में चार किसानों को पॉवर ट्रिलर दिलवा भी दिए हैं। वहीं सरकार की ओर से दिया जाने वाला अनुदान भी उन किसानों के खेते में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें