फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराई बाइक , चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
पुलिया से टकराई बाइक , चाचा-भतीजे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

ससुराल जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई। देर शाम हुई घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। जिस पर ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी निधौलीकलां पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आगरा के बरहन निवासी पप्पूराम (35) के चचिया ससुर महेन्द्रसिंह निधौलीकलां एसआर पेट्रोल पंप के पास रहते है। जिनके घर पप्पूराम अपने भतीजे वीरु (27) के साथ बाइक से जा रहा था। देर शाम उसकी बाइक थाना निधौलीकलां क्षेत्र के दलशाहपुर पशु पैंठ के पास पहुंची ही थी। उसी समय मोड़ पर बनी पुलिया से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे चाचा भतीजे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद उपचार के अभाव में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगाें को सुबह साढ़े दस बजे उस समय हुई जब उस रास्ते से लोग गुजरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। जिस पर दोनों की पहचान चाचा भतीजे के रुप में महेन्द्रसिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र के नगरियामोड़ के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर बैठी महिला धनदेवी और उसका पति गंगासहाय निवासी पिलुआ घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें