फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधियों से बरामद किए दर्जन भर हथियार

विज्ञापन
शातिर अपराधियों से बरामद किए दर्जन भर हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/सोरों।
विज्ञापन

जिले में तैयार किए जा रहे अवैध हथियारों की तस्करी का खेल लगातार जारी है। सोरों पुलिस ने बुधवार की रात्रि को दो शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ दबोचा। दोनों शातिर अपराधियों के पास से दर्जन भर अवैध हथियार, कारतूस, चोरी की बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास मथुरा, लखनऊ और आगरा के थाने में दर्ज है।
बुधवार की रात्रि को सोरों के कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार अपनी टीम के साथ गस्त पर थे। इसी दौरान कटरी को जोड़ने वाले गोरहा-सहावर मार्ग पर उन्होंने संदिग्ध रूप से आते बाइक सवारों को रोका। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेरा बंदी कर दोनों को दबोच लिया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायर किया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया और तलाशी के दौरान उनके पास से 10 तमंचा 315 बोर, एक पिस्टल 32 बोर एवं के रिवाल्वर 38 बोर बरामद की।
विज्ञापन

हिरासत में लिए बदमाशों ने अपना नाम सतीश मीणा पुत्र नरेश मीणा निवासी पहासु जिला बुलंदशहर एवं दूसरे बदमाश ने अपना नाम उमाशंकर उर्फ धोनी पुत्र मानसिंह निवासी कल्यानपुर थाना पिनाहट जनपद आगरा बताया है। पुलिस दोनों अपराधियों को बाइक और हथियारों के साथ कोतवाली सोरों ले गई। जहां उनसे पूछताछ की गई। बताया गया कि शातिर अपराधी सतीश मीणा जानलेवा हमला चोरी की वारदातों में मथुरा जिला कारागार में निरूद्ध रहा है, वहीं उमाशंकर उर्फ धोनी लखनऊ में बैंक डकैती में शामिल रह चुका है और उस पर चार मुकदमे चल रहे हैं। वह लखनऊ में जेल में भी बंद रह चुका है।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही शातिर अपराधियों के तार कहां कहां जुड़े हैं इसकी जांच का जिम्मा सोरों के कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को सौंपा गया है। उन्होंने उल्लेखनीय कार्य के लिए सोरों पुलिस को 5000 का पुरस्कार घोषित किया गया है।
हथियारों की चमक ऐसी कि कंपनी मेड हथियार पिछड़ जाएं
कासगंज। सोरों पुलिस के द्वारा बरामद किए गए अवैध हथियार काफी उन्नत किस्म के हैं। जिले में बनाए जा रहे ऐसे हथियारों की गृह राज्य एवं आस पास के राज्यों के अपराधियों के बीच काफी मांग है जिसके चलते अवैध हथियारों की तस्करी और निर्माण का कार्य फल फूल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने जिले के प्रभारियों को चेताया
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कटरी इलाके की थाने की पुलिस को चेताते हुए कहा कि हथियारों का निर्माण तेजी से चलने के संकेत मिल रहे हैं। इसके लिए पुलिस सतर्क होकर कांबिंग अभियान चलाए जिससे निर्माण के कार्य से जुड़े पुलिस की गिरफ्त में आ सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें