फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 10 दिन में कोरोना को हराया, अस्पताल में ही मनाई शादी की 61वीं वर्षगांठ

Tue, 25 May 2021 01:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

कोरोना को हराने के बाद सतीश उपाध्याय ने बताया कि उम्र चाहे जो भी हो, सोच सकारात्मक और जीतने का दृढ़ संकल्प होना चाहिए तो किसी भी क्षेत्र में हम हार नहीं सकते।
विज्ञापन
अस्पताल में केक काटते सतीश उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद के टूंडला क्षेत्र निवासी 80 साल के बुजुर्ग ने चिकित्सीय निगरानी में दृढ़शक्ति और अनुशासन से कोरोना वायरस को मात दी है। वह पूरी तरह स्वस्थ होकर रविवार को अपने घर पहुंचे। इस दौरान शादी की 61वीं वर्षगांठ होने पर चिकित्सकों ने अस्पताल में केक काटकर उनके हौसले और जज्बे को सलामी देकर विदा किया ।

विज्ञापन


टूंडला क्षेत्र के गांव लतुर्रा निवासी 80 वर्षीय वृद्ध सतीशचंद्र उपाध्याय पूर्व प्रधान रह चुके हैं। बीते दिनों उन्हें सर्दी जुकाम हो गया और कुछ दिन बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर उनके पुत्र पुष्पेंद्र उपाध्याय निवासी प्रकाश नगर ने जांच कराई तो सतीशचंद्र कोरोना पॉजिटिव मिले। इस पर उन्हें फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

अमर उजाला फाउंडेशन: पुलिसवालों ने रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज, ये लोग भी बने महादानी
विज्ञापन


ऑक्सीजन लेवल हुआ कम, हौसला नहीं 
सतीशचंद्र उपाध्याय का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। दृढ़शक्ति और सकारात्मक सोच के साथ चिकित्सीय निगरानी में महज 10 दिन में उन्होंने कोरोना को मात दे दी। रविवार को उनकी शादी की 61वीं वर्षगांठ पर चिकित्सकों ने केक कटवाते हुए उन्हें शादी की सालगिरह की मुबाराकबाद दी और अस्पताल से विदा किया। 

सकारात्मक सोच-दृढ़ शक्ति से हराया कोरोना
कोरोना को मात देकर घर लौटे सतीश उपाध्याय ने बताया कि उम्र चाहे जो भी हो। हमारी सोच सकारात्मक और जीतने का दृढ़ संकल्प होना चाहिए तो किसी भी क्षेत्र में हम हार नहीं सकते। सकारात्मक सोच व मजबूत इरादों से कोरोना को हराया जा सकता है। निराशाजनक बातों से शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस कारण हमेशा सकारात्मक सोच रखें।
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें