फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रमी में गंवाए 80 हजार तो छात्र ने रची अपहरण की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लादूखेड़ा। आनलाइन रमी में 11वीं के छात्र ने 80 हजार रुपये गंवा दिए। पिता की डांट से बचने के लिए घर से चला गया। अपने जीजा को मैसेज कर अपहरण की बात कही। दो लाख रुपये फिरौती मांगी। घटना की जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लोकेशन पता कर छात्र को बरामद कर लिया। उससे पूछताछ के बाद अपहरण की झूठी कहानी का पता चला।
विज्ञापन

थाना सैंया के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 18 वर्षीय छात्र के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। मंगलवार दोपहर तकरीबन एक बजे छात्र खेत पर जाने के लिए निकला था। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह पौने नौ बजे छात्र के नंबर से उसके जीजा पर एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि छात्र का अपहरण कर लिया गया है। अगर, उसको सही सलामत वापस चाहते हो तो दो लाख रुपये लेकर मथुरा आ जाओ। मैसेज से परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। बाद में छात्र के जीजाजी के पास एक और मैसेज आया। इसमें भी दो लाख रुपये का इंतजाम करने के बारे में लिखा था। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई।
छात्र के मोबाइल की लोकेशन थाना सैंया के रजपुरा गांव के समीप मिली। इस पर तलाशते हुए पहुंची पुलिस गांव के समीप जंगल में बनी एक झोपड़ी पर पहुंची। झोपड़ी के पास छात्र मिल गया। पहले तो वह अपहरण के बारे में बताने लगा। मगर, पुलिस के सवालों में उलझ गया। उसने बताया कि वह आनलाइन रमी खेलता है। पिछले दिनों उसने पिता के खाते में 80 हजार रुपये जमा किए थे। उसने गेम खेलने के दौरान यह रकम उड़ा दी। इससे वो परेशान था। उसे लग रहा था कि पिता को पता चलेगा तो वो डांटेंगे। इससे बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी। छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें