फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के हौद में नहा रहे थे बच्चे, तभी हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मच गया कोहराम

Sat, 04 May 2019 06:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नलकूप के हौद की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के गांव गढ़ी तिवारी में शनिवार को नलकूप के हौद की दीवार गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसके भाई-बहन घायल हो गए। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना बसई मोहम्मदपुर के गढ़ी तिवारी निवासी ज्योतिराम के घर के बाहर उसका प्राइवेट नलकूप लगा है। शनिवार सुबह हौद में पानी भरा था। हौद के पास ही ज्योतिराम का बेटा औरस व बेटी काजल (8), कल्पना (6) नहा रहे थे। 

नहाने के बाद तीनों हौद से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान हौद की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। आवाज सुनकर बचाव के लिए लोग दौड़ पड़े। पानी के तेज बहाव एवं दीवार के नीचे दबी बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


औरस एवं कल्पना के हाथ व सिर में चोट लगी है। जबकि दीवार के नीचे दबने से काजल की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बच्चा का पंचनामा भी भरा, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें