फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

735 शिक्षकों के आज से शुरू हो जाएंगे अंतरजनपदीय स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक साल से गृह जनपद में जाकर नौकरी की चाहत रखने वाले 735 शिक्षकों का सपना अब पूरा होने जा रहा है। शासन से स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों को तैनाती जनपद से कार्यमुक्त करने तथा स्थानांतरित जनपद में जाकर तैनाती लेने के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बेसिक शिक्षा परिषद के स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों के लिए शासन ने गाइडलाइन निर्धारित कर दी है। शिक्षकों को 1 व 2 फरवरी को जिले से कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। कार्यमुक्त होने से पहले शिक्षक को अपना अदेयता प्रमाणपत्र देना होगा। इसके बाद शिक्षकों के स्थानांतरित होने पर जो खाली होंगे उन्हीं पदों पर बाहर से आने वाले शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी। जो भी शिक्षक कार्यमुक्त किए जाएंगे या बाहर से आकर कार्यभार ग्रहण करेंगे उनकी मानव संपदा पोर्टल पर भी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
यह रहेगी प्रक्रिया
1 व 2 फरवरी को शिक्षक होंगे कार्यमुक्त।
4 फरवरी को बाहर से आने वाले शिक्षकों को बीएसए कार्यालय पर कराया जाएगा कार्यभार ग्रहण।
5 फरवरी को शिक्षकों को विद्यालय किया जाएगा आवंटित।
8 फरवरी तक आवंटित विद्यालय में संभालना होगा कार्यभार।
इस तरह होगा विद्यालयों का आवंटन
स्थानांतरित होकर आने वाले शिक्षकों की अवरोही क्रम में सूची होगी तैयार
सबसे पहले शिक्षक विहीन विद्यालय में दो शिक्षकों को किया जाएगा तैनात
एकल शिक्षक विद्यालय में कम से कम एक शिक्षक को दी जाएगी तैनाती
दो शिक्षक वाले विद्यालय में छात्र शिक्षक अनुपात के आधार पर एक शिक्षक होगा नियुक्त
दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरुष, महिला एवं पुरुष के क्रम में विकल्प के आधार पर होगी तैनाती
शिक्षकों के स्थानांतरण एवं बाहरी जनपद से आने वाले शिक्षकों को तैनाती देने की प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन के अनुसार पूरी की जाएगी। विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। -अंजली अग्रवाल, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें