शहर को पॉलीथिन से मुक्त करने के लिए प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अभियान के तहत मंगलवार को पुराने शहर में बड़े स्टॉकिस्टों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। टीम ने दो दुकानें घटिया चौराहा स्थित जय दुर्गा प्लास्टिक और सिंगी गली में जगमोहन प्लास्टिक कोे सील कर दिया। कुल 11 दुकानों पर कार्रवाई की गई। तकरीबन 43,600 रुपये जुर्माना वसूल किया।
एत्माद्दौला क्षेत्र मेें सोमवार को नगर निगम की टीम पर हमले के बाद मंगलवार को प्रशासन काफी सख्त दिखा। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान और पर्यावरण अभियंता राजीव राठी के नेतृत्व में टीम ने दरेसी, धूलियागंज और एसीएम तृतीय पीडी गुप्ता के नेतृत्व में घटिया, दयालबाग आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। घटिया चौराहे पर दुकानदार और उसके साथियों ने टीम को रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली। सीपी शर्मा, अरविंद यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, आशीष श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, सुदेश यादव, रवि शेखर सहित करीब पांच ट्रैक्टर और निगम के 50 लाल वर्दी धारी कर्मचारी शामिल रहे।
इनबाक्स....
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
दुकान जुर्माना पॉलीथिन जब्त
जय अंबे प्लास्टिक दरेसी नंबर दो 5000 718 किग्रा
राजा प्लास्टिक दरेसी नंबर दो 10,000 3500 किग्रा
हर्षा प्लास्टिक दरेसी नंबर एक 2500 710 किग्रा
जय भारत प्लास्टिक दरेसी नंबर दो 2000 800 किग्रा
ओम सांई प्लास्टिक दरेसी नंबर एक 2000 277 किग्रा
पटेल प्लास्टिक दरेसी नंबर एक 10,000 500 किग्रा
दुर्गेश प्लास्टिक सिंगी गली 2500 220 किग्रा