राधाकुंड (मथुरा)। राधारानी कुंड में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस की मदद से गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पंचनामा भर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बुधवार को देर रात राधारानी के जानबा घाट पर अपने साथियों के साथ एक किशोर स्नान करने के लिए गया। इस दौरान सीढ़ियों से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने किशोर के डूबने पर शोर मचाया। इससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची राधाकुंड चौकी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश कराई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किशोर को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसकी शनाख्त बापी वर्मन उर्फ बसुनंदन (15 वर्ष) पुत्र धनीराम वर्मन निवासी नारायण पल्ली थाना मांटीगारा जिला दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल हाल निवासी राधानगर कालोनी राधाकुंड के रूप में की है। वह पिछले 6 महीने से अपनी नानी के पास रह रहा था। राधाकुंड चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।