मथुरा। गुरुवार को रेलवे द्वारा सरकुलेटिंग एरिया के निर्माण में बाधा बन रहे रेलवे के एक मकान को ढहा दिया गया। रेलवे द्वारा कई करोड़ की लागत से थर्ड एंट्री का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यहां पर सरकुलेटिंग एरिया के साथ-साथ यात्री सुविधा के अन्य साधनों को भी विकसित किया जाना है।
रेलवे द्वारा थर्ड एंट्री धौली प्याऊ के क्षेत्र को विकसित करने का काम जोर-शोर से चल रहा है। यहां पर कई करोड़ की लागत से यात्री सुविधा के लिए कई निर्माण किए जाने हैं। इस क्षेत्र में मोटर साइकिल आदि वाहनों को खड़ा करने के लिए एरिया तैयार किया जाना है। गुरुवार को सरकुलेटिंग एरिया में रोड़ा बन रहे एक मकान को ढहा दिया गया। अब यहां पर सरकुलेटिंग एरिया विकसित किया जाएगा। इसके अलावा इस क्षेत्र में यात्रियों के लिए आधुनिक शौचालय का निर्माण भी किया जाना है। जंक्शन के डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि तोड़ा गया मकान कंडम था। इस स्थान पर सरकुलेटिंग एरिया विकसित किया जाना है इसलिए इसे तोड़ दिया गया है।