फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिलेगा दो हजार क्विंटल आलू का नया बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन को उद्यान विभाग ने आलू के बीज का आवंटन कर दिया है। इससे अब स्थिति साफ हो गई है। अब तक किसान इस दुविधा में थे कि अगर आलू का आवंटन कम होता है तो वे बाहर से आलू खरीद लेंगे।
विज्ञापन


आलू किसानों के लिए शासन ने नए आलू के बीज का आवंटन कर दिया है। इस साल जिले को दो हजार क्विंटल आलू का बीज आवंटित किया गया है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। बीते वर्ष जिले को 1063 क्विंटल बीज का आवंटन किया गया था। इससे आधे किसानों को ही आलू का बीज मिल पाया था।

बाद में जो किसान बाकी रह गए थे उनका जमा रुपया उद्यान विभाग ने वापस कर दिया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार भरपूर मात्रा में आवंटन किया गया है। इसके लिए किसानों को उद्यान अधिकारी कार्यालय पर पंजीकरण करवाकर अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी। इसके बाद ही किसानों को आलू मिल सकेगा।
विज्ञापन


इस बार आलू की अच्छी कीमतों को देखते हुए आलू का क्षेत्रफल बढ़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। इससे ये आलू का बीज तत्काल बिक जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि किसान जल्द से जल्द अग्रिम धनराशि जमा करा दें, जिससे उन्हें बीज मिल सके।

जो किसान नए आलू के बीज से बीज का उत्पादन करना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण करना होगा। इसके लिए फार्म भरने के साथ ही 2200 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा। इसके फार्म भी जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें