फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों का प्रकोप, दो की की मौत

विज्ञापन
संक्रामक रोगों का प्रकोप, दो की की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को संक्रामक रोगों की चपेट में आकर दो और लोगों की मौत हो गई। अब तक जिले में मासूम सहित पांच लोग मौत के आगोश में समा चुके हैं।
विज्ञापन

इदरीश (60) पुत्र शरीफ निवासी भरगेन पटियाली को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। इस शिकायत के बाद परिवारीजन उसे पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
राम नरेश (45) पुत्र नत्थू को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार की सुबह उसको अचानक बहुत तेज बुखार आया परिवारीजन उसको लेकर पटियाली के निजी चिकित्सक के पास लेकर। चिकित्सकों ने दिमागी बुखार बताया और बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन जब उसे बाहर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी इस गांव में चार दिन पहले एक मासूम बालिका की मौत हो चुकी है। जबकि राजेपुरकुर्रा में भी बुखार से दो मौत हो चुकी है। जिले में गंगा के किनारे दर्जनों गांव में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसी तरह अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का पानी जगह-जगह जमा है। जबकि शहरी क्षेत्र की बस्तियों में भी जगह-जगह बारिश का पानी जमा है जिसमें मच्छर पनप रहे हैं जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संक्रामक रोगों का कहर है। सरकारी अस्पताल व निजी चिकित्सकों के यहां लंबी कतारें लग रही हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग एवं निकाय प्रशासन दवा छिड़काव की दिशा में कोई प्रयास नहीं कर रहीं। सीएमओ डा. नरेंद्र कुमार का कहना कि क्षेत्रों में टीम भेजकर पीड़ितों का इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें