फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 7121 बच्चे हैं कुपोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन द्वारा बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए किए जा रहे तमाम प्रयास के बाद भी बच्चों का कुपोषण दूर नहीं हो पा रहा। बाल विकास विभाग के द्वारा वजन दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन कराया गया। जिसमें 7121 बच्चे कुपोषित श्रेणी में चिह्नित किए गए। जबकि सभी बच्चों का वजन नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिला में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए पोषाहार योजना का संचालन किया जा रहा है। बच्चों को अनाज, दाल, चावल, घी आदि कि वितरण की व्यवस्था है। शून्य से पांच साल तक के 192263 बच्चों को योजना का लाभ दिया जाता है, लेकिन जिला में बच्चों का कुपोषण दूर नहीं हो पा रहा।
विभाग के द्वारा वजन दिवस के मौके पर मंगलवार को 2267 केंद्रों पर 147587 बच्चों का वजन किया गया। जिसमें से 7121 बच्चे कुपोषित चिह्नित किए गए। इनमें 1580 लाल श्रेणी के,5541 पीली श्रेणी के तथा 140466 बच्चे सामान्य श्रेणी के चिंहित किए गए। यदि सभी बच्चों का वजन हो जाता तो कुपोषित बच्चों का आंकड़ा और भी बढ़ जाता। ये कार्यक्रम मार्च माह तक चलेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमित चौहान ने कहा कि जिन बच्चों का वजन होना शेष रह गया है उनका भी शीघ्र ही वजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें